-मधुबनी में दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर ही मौत
मधुबनी।संवाददाता।
बिहार के मधुबनी में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है. तेज रफ्तार से जा रही बाइक NH105 के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना कलुआही थाना क्षेत्र के बरदेपूर गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
नेपाल का था एक युवक:
मृतक युवकों की पहचान मुरेठ निवासी मो न्दाफ के 20 वर्षीय पुत्र अमन और नेपाल जानकपुर के 23 वर्षीय अली हसन के रूप मे हुई हैं. अली हसन जनकपुर मे दुकान चलाता था. वह अपने दुकान का सामान खरीदने के लिए जयनगर आया हुआ था. रात में वह अपने रिश्तेदार के घर रुका था. वहीं जयनगर जाने के दौरान यह हादसा हुआ है।

तेज रफ्तार ने ली दोनों की जान:
सड़क दुर्घटना के पीछे की वजह बाइक की रफ्तार बताई जा रही है. मामले में कलुआही थानाधयक्ष मृत्यंजय कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो युवक की मौत हुई है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद से परिजनों में का रो-रो कर बुरा हाल है.
बाइक सवार दो युवक की मौत हुई है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.”
-मृत्यंजय कुमार, थानाधयक्ष कलुआही















