Advertisement

मधवापुर में किक्रेट टूर्नामेंट शुरू, जुटे नेपाल-भारत के हजारों दर्शक

-मधवापुर में किक्रेट टूर्नामेंट शुरू, जुटे नेपाल भारत के हजारों दर्शक

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

मधवापुर के निरंजन साह जनता महाविद्यालय के मैदान में एम. पी. एल टूर्नामेंट मधवापुर द्वारा 20/20मैच का उद्घाटन दरभंगा स्नातक क्षेत्र के बिधान पार्षद सर्वेश कुमार ने किया। मैच उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि खेल भी आज आवश्यक है। इससे मनुष्य को तनाव कम होता है। इससे शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है। इस टूर्नामेंट का अध्यक्ष सह मधवापुर के मुखिया राजेश कुमार साह ने कहा की मधवापुर में आयोजित मैंच नेपाल तथा भारत की मित्रता और प्रगाढ़ करता हैंक्योंकि नेपाल तथा भारत के एक लाख से अधिक दर्शक इस को देखता है।

उद्घाटन समारोह में भारतीय इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश सहनी, पूर्व बिधायक रामाशीष यादब, मुखिया पट्टी मुसहरनियां गांव पालिका के अध्यक्ष, समाजसेवी राम बाबू साह, सांसद प्रतिनिधि सीता राम साह, बादल गुप्ता, जिला पार्षद लक्ष्मी कुमारी, स्थानीय सरपंच बलराम मिश्र, शिव कुमार प्रसाद, राजेश कुमार साह, प्रभु मिश्रा, मधवापुर प्रखंड के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष एस. एस. पी,. केसहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। उद्घाटन मैच दरभंगा तथा लादो वेला जनकपुरधाम टीम के बीच हुयी। टॉस लादो बेला टीम ने जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। मैच उद्घाटन के समय भारत तथा नेपाल के राष्ट्रीय गान गाया गया। इस मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में भारत तथा नेपाल के दर्शक मौजूद थे।