-भीषण गर्मी में सुराही एवं मटका का बिक्री बढ़ा
-कुम्हारों ने निर्माण किया तेज
-न बिजली न बिल का झंझट,मिट्टी से बने पारंपरिक मटके का शीतल पेय लोगों के मन को भा रहा
मुुुजफ्फरपुर/समस्तीपुर। दीपक।
भीषण गर्मी के बीच देहात-बाजार में फ्रिज की जगह पर मिट्टी से बने मटका की बिक्री भी तेज हो गई है। कुम्हारों के द्वारा पानी को ठंडा रखने के लिए उपयुक्त पारंपरिक पात्र सुराही एवं मटका का निर्माण भी तेज कर दिया गया है। महमदा की यह तस्वीर है,जहां कुम्हार के द्वारा मटका बनाया जा रहा है। छोटे-छोटे मटका का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें औसतन 5 लीटर तक पानी रखा जा सकता है। कुम्हारों ने बताया कि घर या पेड़ की छाया में जमीन पर बालू बिछाकर इस मटका को रखने और इसमें पानी रखने से पेयजल ज्यादा शीतल (ठंडा) रहता है।













