भारतीय सेना के कोर ग्रुप ईएमई डे पर पूर्व सैनिकों ने मनाया विशेष आयोजन
सोनपुर। संवाददाता।
भारतीय सेना के कोर ग्रुप ‘ईएमई डे’ के अवसर पर आज पूर्व सैनिक अरुण फौजी के ऑफिस एजी होम पर एक भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और अपने सेना के दिनों को याद किया। अरुण फौजी ने पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए कहा, “ईएमई से रिटायर होने के बाद, आज हम सबको एक साथ यहां कोर डे मनाते हुए अत्यंत खुशी हो रही है।”
इस विशेष अवसर पर कई गणमान्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से पूर्व सैनिक एवं भाजपा नेता ललन सिंह, पूर्व सैनिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बीएन सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह, बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ एवं भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी उपेंद्र सिंह और मनोज कुमार सिंह शामिल थे।

अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों में पूर्व सेवा परिषद के हरेश पांडेय, मनोज कुमार चौधरी, सर्वण सिंह, प्रशांत पाठक, और अन्य गणमान्य पूर्व सैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मीडिया प्रभारी पीके सिंह, मनोज चौधरी, विनोद सिंह, राजेश सिंह, संतोष सिंह और मुकेश कुमार ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिकों ने मिलकर सेना के अनुशासन, योगदान और समर्पण को याद किया और इसे अपने जीवन का अमूल्य अनुभव बताया।












