Advertisement

भाजपाइयों ने निकाला शहर में भव्य तिरंगा यात्रा

-भाजपाइयों ने निकाला शहर में भव्य तिरंगा यात्रा

– विधायक ने बताया लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है उद्देश्य

मोतिहारी।

आज भाजपा द्वारा छतौनी बस स्टैंड स्थित बौधी माई मंदिर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। उक्त तिरंगा यात्रा बौधी माई मंदिर से अमृत मिडिल स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री पार्क होते मठिया चौक, धर्म समाज चौक, पंच मंदिर चौक, ज्ञान बाबू चौक, गांजा गद्दी चौक, गांधी चौक एवं नगर भवन होते नरसिंह बाबा मठ पर जा कर समाप्त हुई।
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

इसके अंतर्गत पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
यात्रा में बड़ी संख्या में भारत माता की जय और वनदे मातरम का नारा लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिक भी शामिल हुए।