Advertisement

भागलपुर में वीर कुंवर सिंह जयंती पर आयोजित हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

-भागलपुर में वीर कुंवर सिंह जयंती पर आयोजित हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

भागलपुर। वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल, भागलपुर में गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन कर की गई।
इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार झा, जयंती प्रमुख संजीव कुमार मिश्रा, राजीव लोचन झा समेत सभी आचार्य, आचार्याएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संजीव कुमार झा ने कहा कि 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वीर कुंवर सिंह का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका त्याग, समर्पण और देशभक्ति हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है।
इस अवसर पर नंदिनी, आराध्या, सोनाक्षी और आयुष सहित कई छात्र-छात्राओं ने वीर कुंवर सिंह के जीवन और आदर्शों पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम और भी प्रेरणादायी बन गया।
कार्यक्रम में रोहित कुमार, शांतनु आनंद, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। पूरे आयोजन का माहौल देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।