Advertisement

भव्य पालकी यात्रा को लेकर महाकाल सेवा दल की बैठक, वरिष्ठ नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

-भव्य पालकी यात्रा को लेकर महाकाल सेवा दल की बैठक, वरिष्ठ नागरिकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

मुजफ्फरपुर। श्रावण माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे शहरवासियों के लिए महाकाल सेवा दल द्वारा आगामी 2 अगस्त को भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को आमगोला स्थित एक निजी विवाह भवन के सभागार में शहर के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों एवं महाकाल सेवा दल के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता महाकाल सेवा दल के संरक्षक रमेश रत्नाकर ने की। बैठक में यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।


महाकाल सेवा दल के संरक्षक गोपाल फलक ने कहा कि यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की अलग-अलग टीम तैनात की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी की महामंत्री पूनम वर्मा ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके लिए अलग एवं सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था करने का सुझाव दिया।
बैठक में मौजूद सभी लोगों ने पालकी यात्रा को भव्य, अनुशासित और श्रद्धामय बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया। महाकाल सेवा दल ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की।