Advertisement

बिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा की गई नमाज

–बिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा की गई नमाज

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर/दरभंगा/सीतामढ़ी/शिवहर/मधुबनी/किशनगंज।
मुसलमानों का पवित्र पर्व ईद-उल-फितर पूरे बिहार में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और किशनगंज सहित विभिन्न जिलों के ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की।
नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क में अमन, शांति, तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए दुआएं मांगीं।

नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।
ईद-उल-फितर रमजान के पाक महीने के समापन के बाद मनाया जाता है। यह इस्लामी कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत नए चांद के दीदार के साथ होती है।
यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर मनाते हैं और खुदा से सुख-शांति व बरकत की दुआ मांगते हैं।