Advertisement

बिहार में शहर-शहर मर्डर! बेगूसराय में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने गोलियों से भूना

-बिहार में शहर-शहर मर्डर! बेगूसराय में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने गोलियों से भूना

-बैक टू बैक मारी सात गोलियां ,मौके पर हो तोड़ा दम

सम्वाददाता। पटना/बेगूसराय।

बिहार में लगातार जमीन कारोबार से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी हत्याएं की जा रही है। जिसमें ताजा मामला सामने बेगूसराय से सामने आया है। जहां बदमाशों ने जमीन कारोबारी पर गोलियां की बारिश कर दी। इस दौरान बदमाशों से कारोबारी को सात गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव के रहने वाले आशुतोष कुमार के रूप में की गई है। वर्तमान में आशुतोष कुमार अपने पूरे परिवार के साथ पटना में रहते थे। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास हुई। बताया जा रहा कि अपराधियों ने आशुतोष कुमार को बीती रात मिलने के लिए जीरोमाइल बुलाया था। जहां आशुतोष कुमार जीरोमाइल को अपराधियों ने घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां मार दी।

परिजनों के अनुसार आशुतोष कुमार जमीन की कारोबारी करते थे। और उसे रुपया लेने की बात कर किसी ने जीरोमाइल बुलाया और तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी एफसीआई थाना पुलिस को लगी और मौके पर एफसीआई थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।