Advertisement

बिहार में मौसम का मिजाज बदला, तापमान में गिरावट; पूसा में 10.4 मिमी बारिश

-बिहार में मौसम का मिजाज बदला, तापमान में गिरावट; पूसा में 10.4 मिमी बारिश

समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र की ओर से 26 सितंबर के मौसम का आंकड़ा जारी किया गया है। इसके अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान पूसा में 10.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश और पुरवा हवा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री की कमी के साथ 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 7 बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत और दोपहर 2 बजे 94 प्रतिशत दर्ज की गई।

इस दौरान हवा की गति 18.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा पुरवा दिशा से चली। मौसम में नमी अधिक रहने के कारण वातावरण में उमस के साथ ठंडक का भी असर महसूस किया गया। वाष्पोत्सर्जन की दर 1.2 मिलीमीटर दर्ज की गई।

मौसम में आए बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी पड़ने की संभावना है। बारिश और अधिक आर्द्रता के कारण खेतों में नमी बनी हुई है। किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।