Advertisement

बिहार : भीषण ठंड में सांपों का निकलना शुरू,बन्दरा के हत्था में एकसाथ 3जहरीले सांपों को देख हड़कंप!

-भीषण ठंड में सांपों का निकलना शुरू

-हत्था उपमुखिया के घर एकसाथ तीन सांपों को देख मचा हड़कंप
-मुजफ्फरपुर से सांप पकड़ने वाले को बुलाकर कराया गया रेस्क्यू

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

भीषण ठंड में सांपों का निकलना शुरू हो गया है।यह तस्वीर मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखण्ड के हत्था की।जहां उपमुखिया अजय कुमार के घर से एकसाथ तीन बड़े सांपों को रेस्क्यू किया गया है।

अत्यधिक ठंड के कारणों से जिला एवं प्रखण्ड क्षेत्र में सांपों का निकलना शुरू हो गया है।उपमुखिया ने बताया कि एक साथ 3 सांपों को देखने के बाद घर के लोगों के साथ ही पड़ोसियों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।मुजफ्फरपुर से सांप पकड़ने वाले को बुलाकर तीनों सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए रेस्क्यू कराया गया।