Advertisement

बिहार के 45000 युवाओं को रोजगार देने आ रही हैं वित्त मंत्री!

-बिहार के 45000 युवाओं को रोजगार देने आ रही हैं वित्त मंत्री!

-1500 करोड़ का देंगी तोहफा

ब्यूरो। पटना/दरभंगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 29 नवंबर, 2024 दिन शुक्रवार को दरभंगा आ रही हैं. वित्त मंत्री का कार्यक्रम दरभंगा के ऐतिहासिक राज मैदान में होगा. इस दौरान में वित्त मंत्री करीब 45 हजार युवाओं को रोजगार के लिए लोन देंगी. वह इस कार्यक्रम के दौरान 1300 करोड़ रुपये का लोन वितरण करेंगी. दरभंगा जिला प्रशासन वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण के आगमने की तैयारी में जुट गया है।
दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर ने वित्त मंत्री के दौरे को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दरभंगा के लोगों को एक बड़ा तोहफा देने के लिए दरभंगा आ रही हैं।

इस दौरान वित्त मंत्री रोजगार उन्मुखी कार्यक्रम के तहत लोन बाटेंगी. वित्त मंत्री के इस कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।
वहीं, बिहार सरकार के अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी ने भी वित्त मंत्री के दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार मिथिला के लोगों के विकास को लेकर काफी चिंतित है। मंत्री हरि सहनी ने आगे कहा कि इसका परिणाम आप देख रहे हैं कि अभी 10 दिन पहले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यहां आकर एम्स का शिलान्यास किया. इसके बाद अब देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खुद दरभंगा आ रही हैं।