Advertisement

बिहार के इकलौते मानसिक आरोग्यशाला में एक साल में बढ़े 58 फीसदी मरीज, तेजस्वी ने की समीक्षा

-बिहार के इकलौते मानसिक आरोग्यशाला में एक साल में बढ़ 58 फीसदी मरीज, तेजस्वी ने की समीक्षा

आरा।संवाददाता।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को आरा का दौरा किया. उन्होंने जिले में विभिन्न योजनाओं का निरिक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया. भोजपुर के प्रभारी मंत्री के रूप में तेजस्वी यादव आरा पहुंचे और कोईलवर स्थित मानसिक आरोग्यशाला में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने यहां की गतिविधियों और सुविधाओं का जायजा लिया।


तेजस्वी ने कहा, भोजपुर जिले के कोईलवर स्थित बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध संस्थान का निरीक्षण किया एवं प्रबंधन कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। बिहार के इस इकलौते मानसिक आरोग्यशाला में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उपरांत सितंबर 2022 के बाद से मरीजों की संख्या में 58% की वृद्धि हुई है।
बाद में उन्होंने धरहरा से रेलवे स्टेशन भाया शीशमहल,शिवगंज पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया. इसके अलावा वे पुलिस ऑफिस पहुंचकर आरा नगर निगम क्षेत्र के लिए बने उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे, सोलर लाइट एवं सर्विलांस सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
तेजस्वी के भोजपुर दौरे पर आने पर उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।