Advertisement

बिहार: अपराधियों ने CSP संचालक से की 10 लाख की लूटपाट

-अपराधियों ने CSP संचालक से की 10 लाख की लूटपाट

सम्वाददाता। पटना।

सिवान में बीते 72 घंटे के भीतर लूट की तीन बड़ी वारदात हुई है. सोमवार की दोपहर बदमाशों ने जहां दो बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया. वहीं, बुधवार को अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 10 लाख रुपये लूट लिये. घटना जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ोदा के समीप महाराणा हीरो बाइक शो रूम के मैनेजर से लूटपाट की. वहीं पंजाब नेशनल बैंक के सामने भी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया.

पुलिस अभी इन मामलों की गुत्थी को सुलझाने में जुटी ही थी कि बुधवार को अपराधियों ने दरौंदा थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े दस लाख रूपये लूट लिए.घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीएसपी संचालक (धनु अंसारी) जो दवा का भी व्यवसाय करते हैं. वह महारजगंज बैंक से पैसा निकाल कर अपने सीएसपी पर जा रहे थे. तभी 4 की संख्या में पीछे से आये अपराधियों ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रुकने को कहा और हथियार के बल पर बैग में रखे करीब 10 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए.