Advertisement

बिदुपुर में हिंदू स्वाभिमान संगठन द्वारा पांच दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित, युवाओं में दिखा जोश

-बिदुपुर में हिंदू स्वाभिमान संगठन द्वारा पांच दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित, युवाओं में दिखा जोश

राजापाकर (वैशाली) | संवाददाता

बिदुपुर प्रखंड में हिंदू स्वाभिमान संगठन के तत्वावधान में पांच दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 18 से 25 वर्ष के युवाओं को देशभक्ति, आत्मरक्षा, गौ माता की रक्षा, योग और वैदिक जीवन मूल्यों की जानकारी दी जा रही है।

शिविर के माध्यम से युवाओं में शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास के साथ-साथ देश की अस्मिता व संस्कृति की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रांत प्रमुख माधव लाल कश्यप ने की, जबकि संचालन भारतेंदु ऋतुराज द्वारा किया गया।

इस अवसर पर हिंदू स्वाभिमान वैशाली जिला अध्यक्ष अमित कुमार सिंह सहित संगठन से जुड़े कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद थे। इनमें पंकज कुमार पंकज, टुनटुन कुमार सिंह, विद्या भूषण उर्फ सरोज सिंह, विकास कुमार सिंह, वरुण कुमार सिंह, कन्हैया सिंह चंदेल, छोटू सिंह राणा, गोपी खत्री, रवि कुमार गुप्ता, मोनू कुमार, रंजन कुमार, अंकित कुमार, अमन कुमार, प्रमोद कुमार व प्रियांशु कुमार जैसे कई युवा भी शामिल रहे।

इस आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और क्षेत्रीय स्तर पर इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

#ShauryaPrashikshan #HinduSwabhiman #BidhupurNews #YouthTrainingCamp #CulturalAwakening #SelfDefenceTraining #GauMataRaksha #VaishaliNews #BiharEvents