Advertisement

बिजली विभाग की मनमानी पर रोक लगे : माले

*#बिजली बिल अधिक आने से महादलित परिवार बेहाल, बिजली विभाग 10 दिनों में बिल सुधारे वरना आंदोलन :- अमित कुमार

*#बिजली विभाग की मनमानी पर रोक लगे :- माले

पूसा। सम्वाददाता।

प्रखंड के बथुआ पंचायत के महादलित परिवारों का बिजली बिल अधिक आने से महादलित परिवारों की स्थिति बेहाल है। इससे आक्रोशित महादलित परिवारों ने रविवार को भाकपा-माले के बैनर तले इन्नर देवी की अध्यक्षता व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार के पर्यवेक्षण में बैठक की।
बैठक में महादलित परिवारों का बिजली बिल सुधारने, मनरेगा में काम देने, वृद्धा पेंशन चालू कराने आदि की मांग की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि महादलित परिवारों का बिजली बिल आवश्यकता से बहुत अधिक आ रहा है। इससे उनकी पारिवारिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। बिजली विभाग को 10 दिन के अंदर बिल सुधारना होगा वरना भाकपा-माले आंदोलन करने को बाध्य होगी। मौके पर माले जिला कमिटी सदस्य किशोर राय, खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार समेत प्रतिभा कुमारी,संगीता देवी,बीना देवी,काजल देवी, मुनिया देवी,रेनू देवी,सरिता देवी,राजकुमारी देवी, चंद्रकला देवी,कविता देवी,संजू देवी,सुनीता देवी,कंचन देवी,उर्मिला देवी आदि मौजूद थे।