Advertisement

बन्दरा : विद्यालय के छात्र की सहपाठी के अभिभावक द्वारा पिटाई का मामला,एफआईआर का निर्देश

-विद्यालय के छात्र की सहपाठी के अभिभावक द्वारा पिटाई का मामला,एफआईआर का निर्देश

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

विद्यालय के छात्र विशेष के अभिभावक के द्वारा दूसरे छात्र की पिटाई करने से संबंधित मामला सामने आया है।इस मामले में विभागीय जांच के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। मामला प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पीरापुर चक का है। विद्यालय निरीक्षक के बाद आवश्यक कार्रवाई से संबंधित पत्र जारी किया गया है। जिसमें जांच के क्रम में अन्य त्रुटियों का भी जिक्र किया गया है।निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के दो पुराने कमरे में ताला लगा पाया गया। उसे खोलने पर गंदगी पाया गया।वहीं एमडीएम वितरण में मेनू के अनुसार अंडा एवं फल का वितरण नहीं करने की बात सामने आई । वर्ग एक एवं दो के बच्चों को बरामदा पर बैठाकर पढ़ाये जाने का मामला सामने आया।विद्यालय निरीक्षण एवं पाप्त शिकायत की जांच के क्रम में पाई गई त्रुटियों को लेकर निर्देश जारी किया गया है।

प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है कि पिछले शनिवार को छात्र अंकुश कुमार को पीटने की घटना को अवगत कराते हुए संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कराकर इसकी छाया प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वही सभी शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अंदर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75प्रतिशत से अधिक कराएं। इसके लिए छात्र-अभिभावकों से संपर्क करें,जो छात्र लगातार अनुपस्थित रहते हैं तो उन्हें सूचना देते हुए उनका नामांकन रद्द करने की कार्रवाई करें। वही विद्यालय में स्थित पुराने कमरों को साफ सफाई तथा मरम्मती कराकर प्रधानाध्यापक कार्यालय उसमें बनाने तथा वर्तमान में जो कार्यालय है उसमें वर्ग एक एवं दो के बच्चों को बैठने को लेकर निर्देशित किया गया है। एमडीएम मेनू के अनुसार बनवाने को कहा गया है।वहीं निर्देशों के अनुपालन सुनिश्चित होने तक प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक का वेतन स्थगित किया गया है।