Advertisement

बन्दरा में प्रखण्ड पंचायत समिति की बैठक आयोजित,दर्जनों प्रस्ताव पारित

-बन्दरा में प्रखण्ड पंचायत समिति की बैठक आयोजित,दर्जनों प्रस्ताव पारित

बन्दरा। दीपक।

प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें दर्जनों सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में प्रखंड के कोई मुखिया शामिल नहीं थे,जबकि प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य एकजुटता के साथ बैठक में शामिल थे। बैठक समाप्ति के बाद प्रखंड प्रमुख सोनी चौधरी ने बताया कि मनरेगा, आवास योजना, शिक्षा व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग,पशु चिकित्सा समेत विभिन्न विभागीय कार्यशैलियों पर सदन में सदस्यों ने चर्चा किया।

विभिन्न कार्यों,कमियों एवं गडकरियों पर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं विभागीय कार्यशैली एवं योजनाओं आदि को लेकर अधिकारियों ने सदन को अपडेट जानकारी दी। प्रमुख ने बताया कि बैठक के दौरान बैंक कर्मी,सीडीपीओ आदि नहीं थे। इन लोगों से स्पष्टीकरण पूछने का प्रस्ताव सदस्यों ने रखा। बैठक के दौरान गायघाट विधायक निरंजन राय भी मौजूद थे। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सोनी चौधरी,जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वशी कर रही थी।