Advertisement

बन्दरा में अक्सर बन्द रहता है कृषि कार्यालय,होगी कार्यवाई: विधायक

-अक्सर बन्द रहता है कृषि कार्यालय

मुुुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

जिले के बन्दरा प्रखंड मुख्यालय में किसान भवन में कृषि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दर्शन होना मुश्किल है। कभी किसी बहाने से तो कभी किसी बहाने से अक्सर अधिकारी यहां नहीं दिखते हैं।प्रायः कार्यालय कक्ष बंद रहते हैं। इस संबंध में गायघाट विधायक निरंजन राय ने शनिवार को बताया कि बन्दरा प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न कार्यालय कक्षों के अक्सर बंद तथा अधिकारियों-कर्मियों के गायब रहने की शिकायतें मिली है। कृषि अधिकारी के प्रायः शनिवार और सोमवार के गायब रहने की जानकारी मिली है, जबकि बाकी अन्य दिनों में भी तकरीबन यही स्थिति बनी रहती है। कृषि समन्वयक को इलाके के किसान पहचानते भी नहीं हैं।कई किसान सलाहकार के खिलाफ भी लोगों की शिकायतें हैं।किसानों को सामयिक कृषि योजनाओं आदि के लाभ मिलना मुश्किल है।प्रखण्ड के कई अधिकारी के अक्सर सोशल मीडिया पर बयानबाजी और लोकल राजनीति में सक्रियता की शिकायतें हैं।

विधायक ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के कार्यालयों को लेकर शिकायतें मिली थी। इसको लेकर उन्होंने पिछले दिनों औचक निरीक्षण की थी। वरीय अधिकारियों से ऐसे लोगों पर कार्यवाई कराई जाएगी। वही प्रखंड परिसर में पियक्कड़ों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर पुलिस अधिकारी को गश्ती गाड़ी प्रखंड मुख्यालय में भेजते रहने को कहा गया है।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान नशे की हालत में एक मुखिया एवं उसके गाड़ी चालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया भी था।