Advertisement

बन्दरा : भाकपा माले ने स्मृति दिवस मनाया

-भाकपा माले ने स्मृति दिवस मनाया

संवाददाता। बन्दरा।

भाकपा माले ने बंदरा प्रखंड के सिमरा में प्रखंड सचिव रामबली मेहता, नुनफारा में जिला कमिटी सदस्य संजय कुमार दास और घोसरामा में जिला कमिटी सदस्य विमलेश मिश्र और रानी प्रसाद की अध्यक्षता में कामरेड विनोद मिश्र की 24 वीं स्मृति दिवस मनाया । स्मृति दिवस की शुरुआत झंडातोलन व स्व. विनोद मिश्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने विनोद मिश्र के जीवन पर प्रकाश डाला।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के पूर्व महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्र का निधन 18 दिसंबर 1998 को हुआ था। इसके बाद से पार्टी उनके स्मृति दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाते आ रही है। आगामी 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाले रैली में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो इस पर भी चर्चा की गई। इस दौरान नुनफारा पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने पार्टी सदस्यता को भी ग्रहण किया।
मौके पर रामबली मेहता, विमलेश मिश्र, रानी प्रसाद, संजय कुमार दास, अजीत कुमार, गीता देवी, इंदु देवी, चंद्रकला देवी, महेश महतो, सुरेश भंडारी, मो० इसराइल, रसीदा खातून, चिंता कुमारी, सत्रुधन महतो, विशनदेव महतो, सुरेश भंडारी, रेणु देवी, रामप्रगास राम आदि लोग उपस्थित थे।