-बन्दरा के तेपरी में घर-घर कचरा उठाव अभियान की हुई शुरुआत
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
कचरा प्रबंधन अभियान के तहत बन्दरा प्रखंड के तेपरी उर्फ हसननगर पंचायत में घर-घर अपशिष्ट उठाव अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आमना वसी ने हरी झंडी दिखाकर किया।बीडीओ ने बताया कि सभी 15 वार्डों में कचरा उठाव किया जाएगा।
प्रखंड समन्वयक दीपिका भारती ने बताया कि एक्शन प्लान तैयार करने और उसकी मंजूरी में देरी के कारण अभियान में विलंब हुआ। उन्होंने कहा, “अब काम शुरू हो चुका है, और यह नियमित रूप से चलता रहेगा।”

कार्यक्रम में बीडीओ आमना वसी के साथ पंचायत मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक, वार्ड सदस्य, स्वच्छता पर्यवेक्षक, और स्वच्छता कर्मी मौजूद थे।
#स्वच्छभारतअभियान #कचरा_प्रबंधन #बन्दरा #स्वच्छताअभियान












