Advertisement

बंद घर से लाखों के गहने एवं 55 हजार नकद चोरी

-बंद घर से लाखों के गहने एवं 55 हजार नकद चोरी

गया।सम्वाददाता।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमालपुर में पीजीआइ होटल के पीछे रहनेवाले केदार यादव नामक व्यक्ति के मकान में असामाजिक तत्वों ने घर का ताला काट कर लगभग 10 लाख के जेवरात व 55 हजार नकद चोरी कर ली।पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार का इलाज कराने पटना चिकित्सक के पास गये थे। इधर, इलाज के दौरान जांच प्रक्रिया को लेकर बेटी के घर पटना कुछ दिनों के लिए रुकना पड़ा।

जब इलाज के बाद घर तीन जनवरी की शाम आये तो देखा कि घर से सभी कीमती सोने चांदी के आभूषण (लगभग 10 लाख) व 55 हजार नकद चोरी कर ली गयी है। इधर, आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की तहकीकात कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।