-बंदरा प्रखंड को मिली नई बीडीओ, सुश्री गुंजा कुमारी ने संभाला पदभार
मुजफ्फरपुर/बंदरा, दीपक। मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड को नई प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मिल गई हैं। सुश्री गुंजा कुमारी ने सोमवार को बंदरा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना प्रभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर बंदरा की अंचलाधिकारी (सीओ) अदिति राय ने पुष्पगुच्छ देकर नई बीडीओ का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रभार ग्रहण समारोह के दौरान प्रखंड कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बीएसओ मुकेश कुमार, बड़ा बाबू विनोद राय, नाजिर राजू कुमार, उर्दू अनुवादक कमरुद्दीन, सभी आवास सहायक तथा बीसी अनामिका कुमारी सहित अन्य कर्मियों ने नई बीडीओ का स्वागत किया।
वहीं, चुनाव एवं जनगणना कार्यों से जुड़े शिक्षक एमडी शाहिद रज़ा ने भी सुश्री गुंजा कुमारी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नई बीडीओ के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड के विकास कार्यों में और अधिक गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व में बेहतर प्रशासनिक कार्य और जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भरोसा व्यक्त किया।












