Advertisement

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को लेकर कार्यशाला में महिला पर्यवेक्षिकाओं को दी गई जानकारी

चंपारण की खबर::

– प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को लेकर कार्यशाला में महिला पर्यवेक्षिकाओं को दी गई जानकारी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आईसीडीएस के डीपीओ की अध्यक्षता में आज कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत महिला पर्यवेक्षिकाओं के द्वारा लाभुकों का आवेदन अपलोड करने से संबंधित प्रशिक्षण एवं राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत 1 से 7 अगस्त 2023 तक विश्व स्तनपान सप्ताह के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान
स्तनपान की महत्ता के प्रति समुदाय को जागरूक करने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई । जिसमें स्तनपान के प्रति जागरूकता के लिए प्रभात फेरी, फ्लैक्स, बैनर,दीवाल लेखन एवं संचार के विभन्न साधनों का उपयोग कर प्रचार प्रसार करना शामिल है। वहीं जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान का शीघ्र शुरुआत, 6 माह तक केवल स्तनपान , 2 साल तक के बच्चे को ऊपरी आहार के साथ स्तनपान जारी रखना , सामान्य तथा सिजेरियन दोनो प्रकार के प्रसव में 1 घंटे के भीतर स्तनपान से संबंधित परिवार के सदस्यों को परामर्श देने की बात बताई गई। वहीं समुदाय आधारित गतिविधियों (अन्नप्राशन/गोदभराई तथा अन्य) के आयोजना पर स्तनपान के महत्ता पर परामर्श देने को कहा। बताया कि स्तनपान कराने वाली माताओं को नियमित रूप से आयरन,फोलिक एसिड का सेवन से सम्बन्धित परामर्श देना है। जबकि स्तनपान को बढ़ावा देने एवम बोतल के दूध से मुक्ति के लिए जागरुकता फैलाना है।


मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार, जिला समन्वयक, जिला प्रोग्राम समन्वयक एवं सभी बाल विकास परियोजन पदाधिकारी व महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थीं।