सम्वाददाता। मुजफ्फरपुर/पटना।
पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर जिले की विकास योजनाओ से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने जिले में आज तक मुख्यमंत्री टोला सड़क संपर्क योजना के लिए एक भी भूमि अधिग्रहण नहीं कराए जाने पर नाराजगी प्रकट की। श्री यादव ने मुख्यमंत्री से कहा कि पुरे जिले में सरकारी जमीन से गरीबों को उजाड़ा गया लेकिन एक भी भूमिहीन को जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया।

उन्होंने बागमती तटबंध के अधूरे निर्माण कार्य को पुरा कराने तथा औराई के बभनगमा , कटरा के बकूची घाट और बांदरा प्रखंड के रतवारा घाट पर पुल निर्माण की मांग की और वर्षों से निर्माणधीन गायघाट प्रखंड के रजुआ घाट पर पुनः निविदा कर शीघ्र पुल निर्माण की माग की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनकर संबंधित विभाग को भेजने का आदेेश प्रधान सचिव को दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विस्तार से जिले की राजनिति पर पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव से चर्चा किया।












