-पूर्व मंत्री ब्रज बिहारी प्रसाद की 25वीं पुण्यतिथि पर स्मृति संग्रहालय में होंगे कई कार्यक्रम, वैश्य नेताओं का होगा जुटान
सम्वाददाता। पटना।
पूर्व मंत्री ब्रज बिहारी प्रसाद की 25वीं पुण्यतिथि 13 जून को है. बेली रोड स्थित स्व. ब्रज बिहारी प्रसाद स्मृति संग्रहालय में पुण्यतिथि पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा सह संकल्प समारोह का आयोजन किया गया है.इस मौके पर वैश्य नेताओं का जुटान भी होगा. सांसद रमा देवी की तरफ से सांसदों-विधायकों को आमंत्रित किया गया है. अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सह ढाका से भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने यह जानकारी दी।
पवन जायसवाल ने बताया कि 13 जून को कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना व संकल्प सभा में सभी जिलों से वैश्य समाज से आने वाले प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके अलावे दलित, पिछड़ा, शोषित वर्ग के लोगों की भी सहभागिता होगी. वैश्य समाज के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक ,पूर्व विधान पार्षद भी मौजूद रहेंगे. शिवहर के भाजपा सांसद रमा देवी के द्वारा वैश्य संगठन से जुड़े अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि आगामी वर्ष से राज्य के सभी जिला-प्रखंड स्तर पर स्वर्गीय ब्रज बिहारी प्रसाद की पुण्यतिथि पर उनके सपनो को साकार करने के लिए संकल्प सभा आयोजित किया जायेगी. साथ ही रक्तदान शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. इससे समाज को मजबूती मिलेगी.उन्होंने बताया कि स्वर्गीय बृज बिहारी प्रसाद स्मृति संग्रहालय को विकसित करने एवं अतिरिक्त भवनों का निर्माण कराने के लिए कला एवं संस्कृति विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इस मौके पर वैश्य नेता शिव गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, राजेश जायसवाल सुमन मांझी मौजूद रहे।












