Advertisement

पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के चुनाव मैदान में अब 12 उम्मीदवार

चंपारण की खबर::

-पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के चुनाव मैदान में अब 12 उम्मीदवार
– राधामोहन सिंह एवं डॉ राजेश कुमार सहित छह राष्ट्रीय दल के उम्मीदवार

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी

पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में नामांकन वापसी के अंतिम दिन एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके साथ ही पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में अब 12( बारह ) उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे।

उक्त जानकारी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसपी की मौजूदगी में पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र संख्या 3 के निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने दी। बताया भारतीय जनता पार्टी से राधामोहन सिंह, बहुजन समाज पार्टी से ज्ञांती देवी, वीआईपी से डा राजेश कुमार सहित छह उम्मीदवार राष्ट्रीय दल के उम्मीदवार हैं। जबकि अन्य निर्दलीय उम्मीदवार हैं। इस अवसर पर डीडीसी समीर सौरभ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।