Advertisement

पूर्वी चंपारण के कौशल किशोर ने लिखा ‘छठी मैया’ गीत, 35 घंटे में 1 करोड़ से ज्यादा ऑर्गेनिक व्यूज

-पूर्वी चंपारण के कौशल किशोर ने लिखा ‘छठी मैया’ गीत, 35 घंटे में 1 करोड़ से ज्यादा ऑर्गेनिक व्यूज

पटना/मोतिहारी(दीपक तिवारी)। पूर्वी चंपारण के रहने वाले चर्चित गीतकार कौशल किशोर ने फिल्म ‘द वन’ के छठ गीत ‘छठी मैया’ के बोल लिखकर बिहार और पूर्वांचल का नाम रोशन किया है। रिलीज के महज 35 घंटे में इस गीत को 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से अधिक ऑर्गेनिक व्यूज मिल चुके हैं। इसे गाने की रिलीज के बाद तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और एक नया रिकॉर्ड बताया जा रहा है।
गीत ‘छठी मैया’ में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ छठ महापर्व की पवित्र परंपराओं, आस्था और पूजा की रस्मों की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। गीत के जरिए छठ की लोक आस्था और भावनात्मक जुड़ाव को बड़े पर्दे के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।


गीतकार कौशल किशोर के मुताबिक, इस गीत को तैयार करने में करीब 60 से 70 म्यूजिशियंस ने योगदान दिया। उन्होंने बताया कि गीत में अपनी भोजपुरी हुक लाइन को बनाए रखने के लिए उन्होंने निर्माता एकता कपूर के सामने भी मजबूती से अपनी बात रखी। उनका मानना था कि भोजपुरी की वह पंक्ति गीत की मिट्टी, लोकभावना और छठ की आत्मा से जुड़ी हुई है।
कौशल किशोर की इस उपलब्धि के बाद पूर्वी चंपारण सहित बिहार के लोगों में भी खुशी है। सोशल मीडिया पर ‘छठी मैया’ गीत को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और गीत तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
#KaushalKishore #ChhathiMaiya #ChhathSong #ChhathPuja #ChhathGeet #BiharNews #EastChamparan #Motihari #TheOneMovie #TamannaahBhatia #SidharthMalhotra #BollywoodNews #ChhathMahaparv #BiharPride #ViralSong #10MillionViews #TrendingSong #BiharTalent #MusicNews