-जनता दरबार में भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन
दीपक ।बन्दरा।
पीयर थाना में भूमि विवाद के मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पुराने मामलों की सुनवाई की गई,वही नए मामलों में प्रतिवादी को नोटिस जारी किया है। बन्दरा अंचल के सीआई विजय कुमार तिवारी ने बताया कि पीरापुर से एक नया मामला आया है। जिसमें प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया है। वही बरियारपुर के पुराने मामले को का निष्पादन किया गया। सकरी मन तथा विष्णुपुर मेहसी के भूमि विवाद के मामलों में जमीन मापी के आदेश दिए गए हैं।













