Advertisement

पल्लवी गिरी देवरिया में ढूंढ रही है सईयां राजकुमार

-पल्लवी गिरी देवरिया में ढूंढ रही है सईयां राजकुमार

अनूप।यूपी।

चुलबुली अभिनेत्री पल्लवी गिरी की नई फिल्म’ सईयां राजकुमार’ की सूटिंग आरम्भ हुई है। उत्तरप्रदेश के खूबसूरत लोकेशन देवरिया में शूटिंग हो रही है। जिसके निर्देशक राज वर्मा है। फिल्म की कहानी की बात करे तो फिल्म के हीरोइन पल्लवी गिरी ने अपने निजी पीआरओ रितिक कौशिक को बताए कि फिल्म महिला प्रधान फिल्म है,जिसमे एक घर संसार की कहानी को बताया गया है, फिल्म में पल्लवी गिरी मुख्य किरदार में आपको नजर आने वाली है।

फिल्म के गीत संगीत काफी लाजवाब है जो कि आप सभी संगीत प्रेमी को काफी पसंद आने वाली है। फिल्म की सूटिंग जोर शोर से चल रही है फिल्म का पहला पोस्टर आप सभी को जल्द ही देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्देशन का बागडोर राज वर्मा संभाल रहे है। छायांकन कृष्णा पांडेय है। नृत्य पंकज सोनी है। आर्ट डायरेक्टर सौरभ मिश्रा है। मुख्य सहायक निर्देशक प्रदीप राजा है। फिल्म के मुख्य भूमिका में पल्लवी गिरी , करण वर्मा है , इन्द्रसेन यादव है , सीपी भट्ट , आनंद मोहन , टी एन त्रिपाठी , राहुल पांडेय , अनिता ओझा , दिव्या ज्योति आदि अन्य कलाकार नजर आएंगे।