-पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या
-इलाके में सनसनी
सीतामढ़ी: बथनाहा प्रखंड के पंथपाकड़ गांव में एक महिला का शव आम के पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कमलदह गांव निवासी अनीता देवी (35), पत्नी शिवशंकर पंडित के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बथनाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घटनास्थल पर नहीं आए, लेकिन मायके से रोते-बिलखते स्वजन पहुंचे।

डीएसपी सदर सीतामढ़ी रामाकृष्ण ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
#Sitamarhi #SuicideCase #CrimeNews #PoliceInvestigation #BiharNews












