-पटना में बच्चे को स्कूल छोड़ लौट रहे पिता को दिनदहाड़े मारी गोली
ब्यूरो।पटना।
पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में एक युवक पर घात लगाकर फायरिंग की गई है. हमलावरों ने 3 राउंड फायरिंग की है। जिसमें 2 गोली युवक को लगी. वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से 1 खोखा बरामद किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि यह मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी मंदिर के पास का बताया जा रहा है। जहां अपराधियों ने बेटी को स्कूल छोड़ लौट रहे बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।











