Advertisement

पटना : गायघाट के नेताओं-कार्यकर्ताओं से तेजस्वी ने किया सीधा संवाद

-गायघाट के नेताओं-कार्यकर्ताओं से तेजस्वी ने किया सीधा संवाद

-स्थानीय विधायक भी थे मौजूद

दीपक कुमार तिवारी।पटना।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पटना आवासीय कार्यालय पर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ एवं नए कार्यकर्ताओं-नेताओं से सीधा संवाद स्थापित किया।तेजस्वी यादव ने इस दौरान कहा कि गायघाट विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य मेरी प्राथमिकता सूची में रहा है।17 महीने की कार्यकाल में हमने बहुत कुछ किया। यदि कुछ दिन हमारी सरकारी और रहती तो आपके क्षेत्र के सड़क-पुल-पुलियों के लगभग हर बड़ी काम अवश्य निपट जाते,लेकिन हमारी प्रस्तावित एवं चयनित दर्जनों विकास कार्यों को वर्तमान सरकार ने रोकने का काम किया है।जिसका जबाब 2025 की विधानसभा चुनाव में जनता देगी।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ऊब चुकी है। अगली सरकार राजद की बनेगी और तमाम लोगों के मान-सम्मान एवं भरोसे के साथ क्षेत्र में विकास की काम होगी।उन्होंने तमाम नेता-कार्यकर्ताओं को मजबूती एवं ईमानदारी से अपनी जिम्मेवारी की कमान संभालने का आह्वान किया। इस दौरान जदयू,भाजपा छोड़कर कुछ दिन पूर्व ही बड़ी संख्या में राजद में शामिल हुए अति पिछड़ा समाज के वरिष्ठ नेताओं ने गायघाट के राजद विधायक निरंजन राय के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के समक्ष संगठन की मजबूती और धारदार बनाने का संकल्प लिया। तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले गायघाट एवं बन्दरा प्रखंड के सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने के लिए निर्देशित किया ।इस दौरान एमएलसी मो. कारी सोहैल एवं अन्य भी थे।

यहां परमानंद चौपाल ,नवल पटेल, पूर्व मुखिया रामराजी पंडित,पूर्व जिला पार्षद वकील सहनी,वार्ड सदस्य मुन्ना महतो,पूर्व जिला पार्षद शंभू सहनी,सरपंच संघ अध्यक्ष परशुराम सहनी,मत्स्यजीवी मंत्री मुन्ना सहनी,पूर्व मुखिया महेंद्र वर्मा, अर्जक संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव कुशवाहा,सरपंच फूलचंद सहनी,उप सरपंच संजय सहनी,वार्ड सदस्य हरिकिशोर सहनी,वार्ड सदस्य पप्पू सहनी,निषाद संघ के कारी सहनी,अजय सहनी,प्रेमशंकर सहनी,अशोक सहनी,रंजीत सहनी के साथ दर्जनों वरिष्ठ नेता- कार्यकर्ता आदि पहुंचे थे। साथ में प्रखंड राजद अध्यक्ष पांचू महासेठ,रविंद्र सहनी,जिला उपाध्यक्ष चंदेश्वर कुशवाहा,डॉ. रामलखन कुशवाहा,जिला प्रवक्ता अरविंद राय,जिला महासचिव विनय यादव,उमेश कुशवाहा,फूलबाबू राय, प्रधान महासचिव राहुल यादव आदि भी थे।