-नौका हादसों या डूब रहे साथियों को बचाने को लेकर स्कूली छात्र-छत्राओं को किया गया प्रशिक्षित
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को नाव दुर्घटना जैसी आपदा में पीड़ितों के मदद को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें बताया गया की बाढ़ के दिनों या नदियों को पार करने के दौरान नाव हादसा या डूबने की हादसा होती है, लिहाजा इस दौरान वहां मौजूद लोगों के तत्परता एवं सतर्कतापूर्ण मदद से साथी या पीड़ितों के बचाव कार्य से लोगों की जान को बचाया जा सकता है। अपने साथियों को डूबने से सुरक्षित बचाया जा सकता है। इस दौरान खुद से लाइफ जैकेट बनाने,इसके प्रयोग एवं इस आपदा की घड़ी में मदद की तरीकों को प्रायोगिक तरीकों से स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं छात्र-छात्राओं को बताया।अत्यधिक पानी पीने के बाद पानी निकालने के तरीके तथा उसे बचाने के तरीके के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया गया।

ज्ञात हो कि हाल के दिनों में जिले के बेनीबाद ओपी क्षेत्र में बागमती नदी के मधुरपट्टी घाट पर नदी पार कर स्कूल जा रहे कई बच्चे नाव हादसा में अकाल मौत के शिकार हो गए थे, लिहाजा शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि यदि इस तरह की आपदा की घड़ी हो तो संपूर्ण सतर्कता एवं तत्परता बरतने के साथ साथियों को कैसे बचाया जा सकता है।












