Advertisement

नेपाल: शुभकामना आदान-प्रदान का हुआ आयोजन

-शुभकामना आदान-प्रदान का हुआ आयोजन।

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

नेपाल तेली कल्याण समाज जिला कार्य समिति पर्सा द्वारा रेडियो वीरगंज परिसर में ध्रुव साह की अध्यक्षता में धनतेरस, दीपावली तथा छठ पर्व का शुभकामना आदान-प्रदान आयोजित किया गया।इस शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम का प्रमुख अतिथि तेली कल्याण समाज नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज राजनीति, शिक्षा में काफी पीछे है। इसलिए समाज को इसमें पहल करना होगा। संगठन में शक्ति है। इसलिए संगठन पर जोर दें। युवा को इसके लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में बारा के अध्यक्ष छोटे लाल साह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।