-शहीद गेट को किया गया सफाई
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
नेपाल के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर धीरेन्द्र साह के नेतृत्व में दर्जनों लोगो ने शनिवार को जनकपुरधाम ढल्केबर सिक्स लेन सड़क के मुजेलिया केपास शहीद गेट के आसपास क्षेत्रों को सफाई की गयी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ जनकपुरधाम। सुन्दर जनकपुरधाम तभी संभव होगा। जव जनकपुरधाम वासियों में चेतना आएगी। इसके लिए जनचेतना की आवश्यकता है।












