-जनकपुरधाम में पेयजल समस्या निवारण हेतु मेयर पहुंचे विभागीय मंत्रालय
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
जनकपुरधाम उप महानगरपालिका में पेयजल (खानेपानी))से निजात पाने के लिए जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह गुरुवार को खानेपानी (पेयजल) मंत्रालय काठमांडू पहुंचे। वहां खानेपानी (पेयजल) मंत्रालय के सचिव राम आधार साह से मुलाकात की तथा जनकपुरधाम उप महानगरपालिका में पेयजल (खानेपानी)की समस्या के बारे में अवगत कराये। मेयर ने कहा कि जनकपुरधाम की आबादी 2लाख से अधिक हैं। लेकिन आबादी के अनुसार जल मीनार नहीं है।

वैशाख के बाद अधिकांश चापाकल से पानी निकलना बंद हो गया है।इसके लिए कमसे चार जल मीनार बनाया जाए तथा पानी का सप्लाई नियमित किया जाए। मेयर ने ढल निकास(नाली का बंदोबस्त)की समस्या से भी अवगत कराया। मंत्रालय द्वारा 20किलोमीटर नाली का निर्माण (ढल निर्माण)का आग्रह के साथ चूरे से जनकपुरधाम में खानेपानी (पेयजल)का बंदोबस्त हेतु भी पहल करने का आग्रह किया। सचिव ने सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया।












