-नेपाल के प्रसिद्ध चिकित्सक राम केवल साह का निधन, जनकपुरवासियों में शोक की लहर।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
नेपाल के प्रसिद्ध हड्डी तथा नस रोग विशेषज्ञ तथा मधेश स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान के उप कुलपति डा.राम केवल साह का गुरुवार को तड़के सुवह इलाज के दौरान नयी दिल्ली में निधन हो गया है।डा.राम केवल साह का जन्म धनुषा ज़िला के सबैला गांव में एक निर्धन परिवार में हुआ था।बचपन से ही वे मेधावी छात्र थे। मैट्रिक परीक्षा में नेपाल में वन टू टेन में स्थान लाये थे। काठमांडू से आई.एस.सी.केबाद वे भारत के रीवा से हड्डी एवं नस रोग से एम.एस किए।फिर जनकपुरधाम लौट आए।यही से चिकित्सा सेवा प्रारंभ किए।वे नेपाल के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे।

मधेश स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान स्थापना होने के बाद वे उप कुलपति थे।अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गये हैं बड़े पुत्र इंजीनियर तथा छोटे पुत्र डाक्टर है। उनके निधनकी खबर के बाद जनकपुरधाम में शोक की लहर फैल गयी है। मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव, नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि, राष्ट्रीय आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु साह, पूर्व गृह तथा संचार मंत्री भरत साह, पूर्व मंत्री अरविंद साह,सामाजिक विकास मंत्री वीरेन्द्र सिंह, पूर्व सामाजिक विकास मंत्री तथा विना विभागीय मंत्री सुरीता साह , तमलोपा के अध्यक्ष बृषेश चंद्र लाल,डा.विजय कुमार सिंह, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह सहित कई लोगों उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।












