Advertisement

नेता जी सुभाषचंद्र बोस की 129 वीं जयंती समारोह

-नेता जी सुभाषचंद्र बोस की 129 वीं जयंती समारोह
———‘——————-‘———–‘—

मुजफ्फरपुर।शुक्रवार को श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा के तत्वावधान मे स्थानीय छोटी सरैयागंज स्थित शहीद भगवान लाल स्मारक मे आजाद हिंद फौज के प्रमुख, देशभक्त सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती समारोह का आयोजन हुआ। जिसमे देशभक्त को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुभाषचंद्र बोस ने कहा था,तुम.मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूँगा। जयंती समारोह की अध्यकता समिति के अध्यक्ष डाक्टर रमेश कुमार केजरीवाल ने किया। सभी लोगो ने नेता जी के तस्वीर पर फूल चढाकर उन्हें याद किया।

उनकी जीवनी पाठ्यपुस्तको मे शामिल करने की मांग की।कार्यक्रम का संचालन नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्र. सिंहा ने किया। नेता जी कि प्रतिमा शहर मे लगा ने की मांग रखी ।ओरिएंटल क्लब मे ही प्रथम सभा हुआ था। इनका कोई भी प्रतिक चिन्ह नही है ।मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर भगवान लाल सहनी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पण करते हुए कहा, जिसकी तुलना नही की जा सकती।
उपस्थित लोगों मे डा.जगदीश शर्मा, महेंद्र श्रीवास्तव, रणवीर अभिमन्यू राणा देवीदयाल ,डा.हरिकिशोर सिंह, डा.प्रदीप अग्रवाल, मुन्नी चौधरी अधिवक्ता, गणेश बाबू,अजय कुमार अन्य लोगो ने भी अपने विचार व्यक्त किए।