Advertisement

नीतीश सरकार ने तीन IAS अफसर को किया इधऱ से उधर

-नीतीश सरकार ने तीन IAS अफसर को किया इधऱ से उधर

-बैधनाथ यादव से अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया,आशिमा जैन को परिवहन आयुक्त का प्रभार

 

सम्वाददाता।पटना।

बिहार के 3 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी गई है. राज्य परिवहन आयुक्त के पद से बी. कार्तिकेय धनजी को हटा दिया गया है. वहीं आईएएस अधिकारी व शिक्षा विभाग के सचिव बैधनाथ यादव से भी अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है।

राज्य परियोजना निदेशक बी. कार्तिकेय धन जी जो राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है. अब धन जी अगले आदेश तक बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. वहीं आईएएस अधिकारी बैधनाथ यादव को शैक्षणिक आधारभूत संरचना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. लघु जल संसाधन के विशेष सचिव आशिमा जैन को राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. ये पथ परिवहन निगम के प्रशासक के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी.