Advertisement

निर्माणाधीन मकान के सोख्ता में मिला कोबरा, स्नेक रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

-निर्माणाधीन मकान के सोख्ता में मिला कोबरा, स्नेक रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

समस्तीपुर/पूसा।दीपक तिवारी। पूसा बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक निर्माणाधीन मकान के सोख्ता में जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। मामला जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के संचालक एवं गृहस्वामी रौशन जायसवाल के घर का है।

रौशन जायसवाल ने बताया कि उनके निर्माणाधीन मकान के आंगन स्थित करीब 14 फीट गहरे सोख्ता में अचानक एक लगभग चार फीट लंबा कोबरा सांप गिर गया था। गड्ढा ऊपर से चदरा से ढका हुआ था, जिससे सांप को निकालना काफी मुश्किल हो रहा था। सांप दिखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलने पर समस्तीपुर से स्नेक रेस्क्यूअर सुनील कुमार को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने सुरक्षित तरीके से कोबरा का रेस्क्यू किया। बाद में सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों ने स्नेक रेस्क्यू टीम की सराहना करते हुए राहत की सांस ली।