-नवरात्र में सीने पर कलश स्थापित करने वाले विकास शर्मा की डॉक्टर ने की जांच
बलौर चौक दुर्गा मंदिर में दस दिनों तक सीने पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना
दीपक कुमार/ गायघाट।
गायघाट (मुजफ्फरपुर)। गायघाट प्रखंड के बलौर चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के दौरान अपने सीने पर कलश स्थापित कर दस दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करने वाले 20 वर्षीय विकास शर्मा की डॉक्टर ने स्वास्थ्य जांच की। विकास शर्मा, रामनाथ शर्मा के पुत्र हैं। नवरात्र के दौरान उनकी भक्ति और साधना लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही।

जानकारी के अनुसार, श्री श्री 1008 नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित पूजा के दौरान विकास शर्मा ने मंदिर परिसर में अपने सीने पर कलश स्थापित किया था। उन्होंने पूरे दस दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहकर साधना की। नवरात्र संपन्न होने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर ने जांच की।
विकास की इस साधना को देखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती रही। उनकी भक्ति और आस्था की चर्चा क्षेत्र में होती रही।













