देशी चुलाई शराब के साथ युवक गिरफ्तार, दो नशेड़ी भी हिरासत में
मुजफ्फरपुर – हत्था थाना क्षेत्र के शंकरपुर बरेवा गांव निवासी चंदन कुमार सहनी (28), पिता राघो सहनी, को पुलिस ने 21 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसके साथ ही ग्राम रतवारा से दो नशेड़ी, जो शराब के नशे में थे, को भी हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस द्वारा इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।












