Advertisement

दिल्ली में बाढ़ के कारण Aditya Narayan और उदित नारायण का शो हुआ कैंसिल, कहा- फैंस की सुरक्षा सबसे पहले

-दिल्ली में बाढ़ के कारण Aditya Narayan और उदित नारायण का शो हुआ कैंसिल, कहा- फैंस की सुरक्षा सबसे पहले

नई दिल्ली।संवाददाता।

गायक और अभिनेता आदित्य नारायण अपने पिता उदित नारायण के साथ दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट करने वाले थे। हालांकि, दिल्ली में आई बाढ़ के बाद सभी हालातों को देखते हुए उन्होंने इसे टालने का निर्णय लिया है।
आदित्य नारायण ने इस पर बातचीत करते हुए फैंस की सुरक्षा को सबसे ऊपर बताया। इतना ही नहीं, उन्‍होंने ये भी बताया कि उनके पिता उदित नारायण के लिए ये कॉन्सर्ट कितना ज्यादा महत्वपूर्ण था।

दिल्ली में बाढ़ के कारण आदित्य-उदित नारायण ने कैंसिल किया शो
आदित्य नारायण ने अपने शो के कैंसिल होने पर प्रतिक्रिया जाहिर की और बताया कि शो की डेट आगे बढ़ जाने से उन्हें निराशा हुई है, लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि सुरक्षा सबसे पहले आती है। आदित्य ने बताया कि वह दर्शकों की सुरक्षा को लेकर अधिक चिंतित हैं।

आदित्य नारायण ने कुछ समय पहले इस बात की जानकारी दी थी कि उनके पिता उदित नारायण के साथ उनका होने वाला पहला शो आगे के लिए टाल दिया गया है। यह पहले 23 जुलाई को होने वाला था। अब यह सितंबर में होगा। इसे आगे बढ़ाने का प्रमुख कारण दिल्ली में जलभराव और बाढ़ के कारण आई परेशानी है। इस पर कई फैंस ने निराशा भी जताई है।


आदित्य ने फैंस की सुरक्षा को बताया सबसे ऊपर
आदित्य नारायण का कहना है कि फैंस की सुरक्षा सबसे पहले आती है। सिंगर और एक्टर ने ये भी कहा कि अगर यह छोटा शो होता तो टीम मैनेज कर लेती लेकिन हम जहां परफॉर्म करने वाले थे, वहां पर 5000 लोग आ सकते थे। इसके अलावा, यह जगह यमुना के काफी करीब है। इसके जल्दी, हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। दर्शकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
जब उनसे पूछा गया कि शो को आगे न बढ़ाने से उनके प्रशंसक निराश हो गए हैं। इस पर उन्होंने कहा, “हमसे ज्यादा कोई निराश नहीं हुआ होगा लेकिन हमें हमारे दर्शकों की सुरक्षा का 100% ध्यान रखना है। इसके अलावा, मेरा यह मेरे पिता के साथ पहला कॉन्सर्ट है, तो मैं चाहता हूं कि लोग बड़ी संख्या में आए।

वे अपनी मेहनत के पैसे से टिकट खरीदते हैं। इसके चलते, मैं उन्हें निराश नहीं करना चाहता”। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही परिस्थिति ठीक होगी, वह दोनों एक बार फिर परफॉर्म करने वापस आएंगे।