Advertisement

दादा-दादी, नाना-नानी दिवस पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

-दादा-दादी, नाना-नानी दिवस पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

मुजफ्फरपुर/बंदरा: मध्य विद्यालय पीरापुर एवं बुनियादी विद्यालय हत्था में शनिवार को मीना मंच के नेतृत्व में ‘दादा-दादी, नाना-नानी दिवस’ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के सम्मान में गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिससे समाज में जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके अलावा, दादी-नानी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

मध्य विद्यालय पीरापुर में कार्यक्रम के समापन पर दादा-दादी ने अपने पोते-पोतियों को मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विजया भारती, ऋषिकांत, कोमल और आयुष ने किया।

विशेष आकर्षण:

-शिक्षकों ने दादा-दादी और नाना-नानी से उनके जमाने की पढ़ाई-लिखाई से जुड़े सवाल पूछे।

-समाज और स्कूल को जोड़ने के उद्देश्य से मंत्रा4चेंज एवं ज्योति महिला समाख्या की पहल पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस मौके पर एचएम शंकर शर्मा, संतोष सारंग, रोहित कुमार, मो. इम्तियाज अहमद, प्रमोद कुमार, अमृता कुमारी, शालू कुमारी, चंदा कुमारी, पंकज कुमार सुमन, बीसी रागिनी कुमारी सहित कई शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#दादा_दादी_दिवस #स्कूलसमारोह #बालप्रतिभा #संस्कृति_संवर्धन #सामुदायिक_जुड़ाव