Advertisement

..तो नीतीश सरकार ने ‘राज्यपाल’ को हेलिकॉप्टर देने से किना इनकार ? सड़क मार्ग से गए चंपारण, BJP का गंभीर आरोप- अनुसूचित जाति से ‘घृणा’ करती है सरकार

..तो नीतीश सरकार ने ‘राज्यपाल’ को हेलिकॉप्टर देने से किना इनकार ? सड़क मार्ग से गए चंपारण, BJP का गंभीर आरोप- अनुसूचित जाति से ‘घृणा’ करती है सरकार

संवाददाता। पटना।

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर रविवार को पश्चिम चंपारण के दौरे पर हैं. वे पटना से सड़क मार्ग से वाल्मीकि नगर गए हैं. कहा जा रहा है कि राज्य सरकार ने राज्यपाल को हेलिकॉप्टर उपलब्ध नहीं कराया . सड़क मार्ग से चंपारण जाने पर भाजपा ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है और कहा है कि चूंकि राज्यपाल अनुसूचित जाति से हैं, इस वजह से उनसे घृणा करती है. ऐसा लगता है कि राज्यपाल के बैठने से हेलिकॉप्टर अपवित्र हो जाएगा. हालांकि राज्यपाल सचिवालय की तरफ से हेलिकॉप्टर नहीं दिए जाने के बारे में बयान जारी नहीं किया गया है. सरकार की तरफ से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पश्चिम चंपारण से सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. कहा कि अनुसूचित जाति से होने की वजह से सरकार उनसे घृणा कर रही.संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सुबह अचानक सूचना मिली की महामहिम राज्यपाल सड़क मार्ग से वाल्मीकि नगर जा रहे हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल से बिहार के नागरिक होने के नाते मैं क्षमा प्रार्थी हूं कि वर्तमान बिहार सरकार को अनुसूचित जाति से इतनी घृणा है कि अगर उस समाज का व्यक्ति बिहार का राज्यपाल भी हो जाए तो भी उसे हेलीकॉप्टर पर बैठने का हक नहीं है।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि यह दूसरी घटना है. इसके पहले मैंने पहले मुजफ्फरपुर में Y20 के कार्यक्रम में देखा था. आज वाल्मीकि नगर के समय भी यही देख रहा हूं।” मैं बिहार के नागरिक के नाते शर्मिंदा हूँ कि बिहार सरकार इतनी ज्यादा अतातायी हो गई है कि अनुसूचित जाति के राज्यपाल अगर हेलिकॉप्टर में बैठ जाएंगे तो क्या हेलिकॉप्टर अपवित्र हो जाएगा ? नीतीश कुमार कभी भी महामहिम राज्यपाल को हेलिकॉप्टर नहीं दे रहे हैं।