-राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर एमडीडीएम कॉलेज में छात्राओं ने दी वैज्ञानिकों के योगदान की शानदार प्रस्तुति
मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष 11 मई को वर्ष 1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण ‘ऑपरेशन शक्ति’ की सफलता की स्मृति में मनाया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान रसायन शास्त्र विभाग की स्नातकोत्तर छात्राओं ने देश-विदेश के प्रसिद्ध रसायनशास्त्रियों, वैज्ञानिकों एवं नोबेल पुरस्कार विजेताओं के प्रौद्योगिकी क्षेत्र में योगदान को रेखांकित करते हुए उनके छायाचित्रों एवं आविष्कारों की आकर्षक प्रस्तुति दी। छात्राओं की प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षकों और छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीक के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अलका जायसवाल ने की। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की महत्ता बताते हुए विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में निरंतर नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रतियोगिता में अनुपम कुमारी ने प्रथम, आकांक्षा कुमारी ने द्वितीय तथा खुशबू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अनुपम कुमारी, आकांक्षा कुमारी, खुशबू कुमारी, अलका कश्यप, नुसरत परवीन, मनीषा कुमारी, नेहा कुमारी, सुहानी शाहबाज, बुशरा रिजवान, पुष्पांजलि कुमारी, सुषमा कुमारी, स्मिता रॉय, सुकृति प्रियंका, निधि कुमारी एवं प्रियंका कुमारी ने अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. वर्षा तिवारी एवं सहायक प्राध्यापिका डॉ. स्मिता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. पल्लवी, डॉ. रचना, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. राकेश रंजन, श्री सचिन कुमार सहित कई शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रहीं।










