Advertisement

ताजपुर: पुस्तक लोकार्पण सह भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

-पुस्तक लोकार्पण सह भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

समस्तीपुर। संवाददाता ।

जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर दिघारुआ पंचायत के निवासी नामचीन कवि हरिनंदन साह के आवासीय परिसर में गुरुवार की रात बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, जिला इकाई समस्तीपुर के तत्वाधान में डॉ (प्रो) नरेश कुमार विकल की अध्यक्षता में हरिनंदन साह द्वारा विरचित पुस्तक “अब पीपल में छांव कहां है ” का लोकार्पण सह भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । मंच का संचालन डॉ एल के वी डी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ गया प्रसाद साहू ने किया । कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने किया ।

इस मौके पर मोरवा विधानसभा के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद, विद्यासागर सिंह निषाद, वर्तमान विधायक रणविजय साहू मौजूद थे । वही कवि डॉ नरेश कुमार विकल, कवि शिवेंद्र पांडेय, कवि इंजीनियर अजीत सिंह, कवि विष्णु कुमार केडिया, कवि प्रवीण कुमार चुन्नू द्वारा पढ़े गए कविता पाठ से दर्शक लोटपोट होते रहे । डॉ नरेश विकल द्वारा विरचित कविता जलने लगे है तन मन पीपल की छांव में, कैसे लौट जाऊं मीत पुनः गांव में । हरनंदन साह द्वारा विरचित कविता खून का रिश्ता है संतान नहीं अपनी, ओठ अपने है मुस्कान नही अपनी । शिवेंद्र पांडेय द्वारा लोन चाहिए बिलकुल सस्ता, बचत पर ज्यादा ब्याज चाहिए । प्रवीण कुमार द्वारा कविता पाठ का दर्शकों ने खूब सराहा । मौके पर प्रवीण कुमार चुन्नू, मुखिया ब्रजनंदन राम, पूर्व मुखिया रंजीत चौधरी, पवन कुमार केसरी, मिथिलेश कुमार राय, रविंद्र सिंह, प्रिंस कुमार सैनी, पंसस वीणा कुमारी, राजीव कुमार, विनय कुमार राय, शंभू प्रसाद यादव, सुरेंद्र मालाकार समेत कई दर्शक मौजूद थे ।