-डाक जीवन बीमा योजनाओं के प्रचार को लेकर औराई में जागरूकता अभियान
-लोगों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
मुजफ्फरपुर। डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से औराई प्रखंड में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों एवं आम लोगों को डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं की विशेषताओं तथा लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डाक विभाग के अधिकारी सरोज कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाएं कम प्रीमियम में बेहतर सुरक्षा और बचत का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाने की अपील की।

जागरूकता अभियान के दौरान डाक कर्मियों ने घर-घर एवं बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को बीमा योजनाओं की जानकारी दी तथा उनके सवालों का जवाब भी दिया।
कार्यक्रम में ओवरसीयर मनीष कुमार, एमटीएस धीरज शाही, चहूटा बीपीएम बिपुल कुमार, रामपुर सगहरी बीपीएम आकाश, कोकिलवारा बीपीएम शुभम कुमार, शाही मीनापुर एबीपीएम सूरज कुमार, एबीपीएम मणिभूषण सहित अन्य डाक कर्मी उपस्थित रहे।












