-जम्मू-कश्मीर में कांपी धरती, कटरा में आया भूकंप
सम्वाददाता। जम्मू।
जम्मू-कश्मीर के कटरा में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी. आज सुबह 5.01 बजे रिक्टर स्केल पर 3.6 की तीव्रता वाला भूकंप रिकॉर्ड किया गया. भूकंप की गहराई का केंद्र जमीन के 10 किमी अंदर दर्ज किया गया है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र एक ट्वीट में कहा, ‘रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता : 3.6, 17-02-2023 को आया भूकंप, भारतीय समयानुसार 05:01:49 पर, अक्षांश: 33.10 देशांतर: 75.97, भूकंप की गहराई: 10 किमी, स्थान: जम्मू और कश्मीर का 97 किमी पूर्व कटरा में.’ भूकंप से किसी तरह के कोई नुकसान की खबर अभी तक नहीं आई है.
















